इस पोस्ट में मैं आप सभी से बात करूँगा आदिपुरुष के टीज़र के बारे में और साथ ही में पब्लिक का क्या कहना है टीज़र को लेकर वो भी बताऊंगा। 

Adipurush Movie Full Details

आदिपुरुष एक बड़ी फिल्म है जो कि रामायण के आधार पर बनाई गई है। इस फ़िल्म को डायरेक्ट किया है ओम राउत ने और इस फ़िल्म के निर्माता है भूषण कुमार। इस फ़िल्म को हिंदी और तेलुगु दोनो ही भाषाओ में एक साथ बनाया गया है। इस फ़िल्म में आप सभी को नज़र आएंगे प्रभास , कृति सैनन , सैफ अली खान और ये फ़िल्म लगभग 500 करोड़ के बजट में बनाई गई है। इस फ़िल्म को 12 जनवरी 2023 को तेलुगु हिंदी तमिल कन्नडा मलयालम में रिलीस करवाया जाएगा।

Adipurush Teaser Review

टीज़र की शुरुआत बहोत ही अच्छे से की जाती है पर जैसे जैसे टीज़र आगे बढ़ता है तो सब कुछ बेकार लगने लगता है। फ़िल्म का VFX इतना ज्यादा कमज़ोर है कि बाकी चीज़ों पर किसी का ध्यान ही नही जाएगा। सच कहें तो इस फ़िल्म का टीज़र किसी कार्टून से कम नही लग रहा। पब्लिक को भी टीज़र नही पसंद आया सब लोग VFX को लेकर फ़िल्म के बारे में बोल रहे है। प्रभास को ट्रोल भी किया जा रहा है। अब तो वक्त ही बताएगा कि ये फ़िल्म टिकेगी या नही।

आशा करता हु आप सभी को हमारा ये आज का पोस्ट पसंद आया होगा ।

जय हिंद।